पुलिस ने आरोपी पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी। हिरासत में लिए गए लोगों में एक महिला भी शामिल है। सीओ प्रतीक दहिया ने दियोरिया थाना पहुंच कर आरोपियों से पूछताछ की। उन्होंने मृतक के घर जाकर उसके परिजनों से भी मामले की जानकारी जुटाई। सीओ प्रतीक दहिया ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
किशोरी के परिजनों ने ही बुलाई थी पुलिस
प्रेमी की पिटाई करने के बाद लड़की के परिजनों ने खुद डायल 112 को सूचना देकर पुलिस को बुलाया था। पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची, जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी के बाद शनिवार सुबह छह बजे जब परिजन थाने पहुंचे तो किशोर खून से लथपथ मिला। उसके पिता ने षड्यंत्र के तहत पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।