फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मृत नवजात के सिर पर चोट के निशान को लेकर परिजनों का हंगामा

Wed, 03 Dec 2025 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला महिला अस्पताल में मृत नवजात के सिर पर चोट के निशान देख परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पीड़ित ने अस्पताल प्रशासन पर उसकी पत्नी को जबरदस्ती छुट्टी देने और पांच हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मैत्री बाग कॉलोनी निवासी मृदुल सिन्हा मंगलवार की रात करीब 10 बजे अपनी गर्भवती पत्नी प्रिया सिन्हा को प्रसव के लिए जिला महिला अस्पताल लाए थेे। बुधवार को प्रिया ने मृत बच्चे को जन्म दिया। परिजन नवजात के अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे। आरोप है कि नवजात के सिर पर चोट के निशान थे। अंतिम संस्कार के बाद परिजनों ने जिला महिला अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। पिता मृदुल सिन्हा ने आरोप लगाया कि उसके बेटे का जन्म ठीक से नहीं कराया गया। उससे पांच हजार रुपये भी लिए गए। मृदुल सिन्हा ने अस्पताल प्रशासन पर उसकी पत्नी की जबरन छ्ट्टी कराने का प्रयास करते हुए अभद्रता का भी आरोप लगाया। कुछ देर हंगामे के बाद परिजन शिकायतीपत्र लेकर कोतवाली पहुृंचे। हालांकि देर रात तक कोई कार्रवाई नही हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें