फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने बेटी के ससुरालियों पर किया हमला, पति समेत तीन घायल

Thu, 21 Aug 2025 04:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव डढ़िया भगत में एक युवती ने प्रेम विवाह किया था। इससे उसके मायका पक्ष के लोग नाराज हैं। आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह मायका पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर युवती के पति व ससुरालवालों पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन
बरखेड़ा थाना क्षेत्र का है मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने बेटी के घर में घुसकर ससुरालियों पर लाठी-डंडा और बांके से हमला कर दिया। इससे तीन लोग गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा लाया गया। दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव डढ़िया भगत में गांव के ही दो परिवारों में प्रेम विवाह को लेकर रंजिश चल रही थी। बताया जाता है कि लड़की पक्ष के लोग लड़का पक्ष के लोगों से आए दिन विवाद करते थे। दो माह पूर्व दोनों पक्ष में जमकर लाठी डंडे चले थे। दोनों तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई, लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ।

घर में घुसकर किया हमला 
ग्राम डढ़िया भगत निवासी घायल इरशाद की पत्नी आसमां ने बताया कि उनके मायके पक्ष के अनवर, आबिद, जाहिद, शमशाद बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे घर में घुस आए। लाठी-डंडों व बांका से ताबड़तोड़ हमला कर उनके पति इरशाद, ससुर जहूर बक्श, जेठ अशफाक को घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर भाग गए। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा भिजवाया, जहां से इरशाद व अशफाक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें