आरोप है कि मौत की भनक लगते ही स्टाफ ने महिला को कागजों में रेफर कर दिया और एंबुलेंस मंगवाकर भेजने लगे। परिजन ने जब महिला को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। आरोप है कि मौके पर पहुंचे सीएचसी अधीक्षक लोकेश गंगवार ने भी स्टाफ नर्स की पैरवी की। इससे परिजन नाराज हो गए। उपचार में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे।
सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। हंगामा बढ़ते देख सीओ मनोज कुमार, एसडीएम ऋषिकांत राजवंशी, सीएमओ डॉ. आलोक कुमार भी सीएचसी पहुंचे। परिजनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वे नहीं माने। परिजन सीएचसी अधीक्षक और दोनों नर्स पर रिपोर्ट दर्ज कराने की जिद पर अड़े रहे।
शाम करीब चार बजे पति की तहरीर पर बरखेड़ा पुलिस ने सीएचसी अधीक्षक डॉ.लोकेश गंगवार व दोनों स्टाफ नर्स राधा व सुमन पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद परिजनों का आक्रोश कम हुआ। अफसरों की मौजूदगी बरखेड़ा पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम होने तक एसडीएम, सीओ और सीएमओ अस्पताल परिसर में ही जमा रहे।
सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि सामान्य डिलीवरी हुई थी। महिला की मौत किन कारणों से हुई है इसके लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।