फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर बना जल्लाद: विधवा बहू को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला, मां की हत्या देख सहमे मासूम बच्चे

Sat, 18 Feb 2023 11:07 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

पीलीभीत जनपद में हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई है। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव उदयपुर खुर्द में एक व्यक्ति ने शनिवार की सुबह अपनी विधवा बहू की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गया। 
विज्ञापन
मृतका के मासूम बच्चे, जमीन पर पड़ा शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में पति की मौत के बाद घर और जमीन में हिस्सा मांग रही गांव उदयपुर खुर्द निवासी ममता देवी की उसके ससुर ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी भाग गया। पुलिस ने ममता के भाई की तहरीर पर ससुर, सास, देवर, देवरानी, ननदोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इनमें तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


घटना शनिवार सुबह करीब छह बजे की है। हजारा थाना क्षेत्र के गांव नहरोसा निवासी रामलड़ैते ने बताया कि उसने बहन ममता देवी की शादी 12 साल पहले पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव उदयपुर खुर्द निवासी दिनेश कुमार से की थी। उनकी तीन संतानें हैं। दिनेश का शव 24 अप्रैल 2022 को फंदे से लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया था। पति की मौत के बाद ममता देवी घर और जमीन में अपने ससुर से हिस्सा मांग रही थी, मगर ससुराल वाले हिस्सा नहीं देना चाहते थे।

ममता ने ससुर के खिलाफ की थी शिकायत 

ममता ने इसकी शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर भी की थी। शुक्रवार को पुलिस ममता के घर पहुंची और शनिवार को दोनो पक्षों को कोतवाली आने को कहा। बताया जा रहा है कि तब ममता देवी ने अपनी हत्या होने की आशंका व्यक्त की थी।

विज्ञापन

ममता देवी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कुल्हाड़ी लेकर भाग गया ससुर 

शनिवार सुबह करीब छह बजे सास-बहू के बीच हल्की कहासुनी हुई। इसी दौरान ससुर छोटेलाल ने घर में रखी कुल्हाड़ी से एकाएक ममता पर प्रहार कर दिया। इससे पहले कि ममता कुछ समझ पाती, एक के बाद एक गले पर तीन प्रहार कर छोटेलाल ने बहू को मौत के घाट उतार दिया और कुल्हाड़ी लेकर भाग गया।

सूचना पर कोतवाल अशोक कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। सीओ ज्योति यादव, एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस को हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

फर्जी मदरसों का खुलासा: ईडी की टीम ने बदायूं के कादरचौक में मारा छापा, सामने आई चौंकाने वाली हकीकत

कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि ममता के भाई रामलड़ैते की ओर से ससुर छोटेलाल, देवर सुखलाल, देवरानी सरिता, सास कृष्णा देवी और ननदोई हरद्वारी लाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने नामजद सुखलाल, सरिता देवी और कृष्णा देवी को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें