फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जनसुनवाई पोर्टल पर लगाई झूठी आख्या, सीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ते के निकास पर दूसरे पक्ष ने 26 वर्ष से किया अवैध कब्जा, शिकायतकर्ता परेशान
विज्ञापन

पीलीभीत। रास्ते की जमीन पर दूसरे पक्ष के युवक ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। आरोप है कि मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से की गई आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत पर अधिकारी ने दूसरे पक्ष को अनुचित लाभ देते हुए झूठी आख्या लगा दी। इससे पीड़ित न्याय के लिए भटक रहा है। पीड़ित पक्ष ने अब मुख्यमंत्री से शिकायत कर एसडीएम के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बीसलपुर कस्बे के मोहल्ला हबीबुल्ला खां निवासी ब्रजेश कुमार ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। इसमें बताया कि उसकी बाजार में दुकान है। दुकान के पास अन्य युवक दुकान का संचालन करता है। इस जगह पर ही सार्वाजनिक रास्ता है। पड़ोसी दुकानदार की ओर से पिछले 26 वर्षों से उस रास्ते पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है। इसको लेकर आईजीआरएस के माध्यम से मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा था। इस पर डीएम की ओर से इसके निस्तारण के लिए निर्देश दिए। निर्देश के बाद एसडीएम ने फर्जी तरह से निस्तारण करा दिया। अब पीड़ित ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर एसडीएम पर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

-
यह मामला हमारे संज्ञान में नहीं है। मामले को दिखावाया जाएगा। अगर कोई मामला लंबित है, तो उसका उचित निस्तारण कराया जाएगा।
- नागेंद्र पांडेय, एसडीएम बीसलपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें