फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्से फखरुल आरफीन का कुलशरीफ के साथ समापन

Fri, 29 Jan 2016 12:02 AM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
खानकाह मकसूदी हसनी जहांगीरी में चल रहे उर्से फखरुल आरफीन का कुलशरीफ के साथ समापन हो गया। इस दौरान मुल्क व कौम की सलामती व तरक्की की दुआएं मांगी गईं।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव धुंधरी में चल रहे उर्स में बृहस्पतिवार को शमशुद्दीन तुर्क पानीपती दरगाह के सज्जादानशीन हजरत निसार मियां ने कहा कि अल्लाह और रसूले पाक की रस्सी को मजबूती से थामे रहने के लिए वली अल्लाह की बैत जरुरी है। औलिया अल्लाह के दोस्त हैं। इनकी जुबान से जो बात निकल जाती है, रसूले पाक के सदके में अल्लाह पाक पूरी कर देता है। बुरी चीजों से बचने के लिए अल्लाह की निस्वत जरुरी है। कलियर शरीफ के सज्जादानशीन मंसूर एजाज साबरी ने दुआएं खैर की। मौलाना अजीमुद्दीन मकसूदी, सूफी असलम मकसूदी, सूफी रफीक अहमद,  हाफिज महफूज आलम, सूफी जानेआलम ने नातो मनकबत पेश की। फातिहा ख्वानी व कुलशरीफ के बाद महफिले रंग में कव्वाल पार्टी ने सूफियाना कलाम पेश किए। सज्जादानशीन हजरत शाकिर हुसैन मियां ने मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ फरमाई। इस मौके पर सूफी मौलाना अजीमुद्दीन मकसूदी, सज्जाद हुसैन, मोहम्मद साबिर, सूफी मुन्ने, चेयरमैन जमील, तारिक जमाल, मरगूब अहमद, ताजुद्दीन, मोहम्मद इसहाक, शकील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें