पूरनपुर। अधिकार न होने के बावजूद सीएचसी में संविदा पर तैनात ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक (बीपीएम) ने अपने हस्ताक्षर से जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया। मामला पकड़े जाने पर बीपीएम को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जन्म प्रमाण पत्र को निरस्त कर दिया गया है।
सीएचसी से जारी होने वाले जन्म प्रमाण पत्र में सीएचसी अधीक्षक और प्रभारी चिकित्साधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर होते हैं। बीपीएम जसीन ने एक बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र अपने हस्ताक्षर से जारी कर दिया। शिकायत मिलने पर पिछले दिनों सीएचसी पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने मामले को पकड़ लिया था। इसकी रिपोर्ट डीएम को दी गई। डीएम के निर्देश पर सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बीपीएम को नोटिस जारी कर उनका स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश एमओआईसी को दिए। एमओआईसी डॉ. प्रेम सिंह ने बताया कि बीपीएम जसीन को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। बीपीएम के हस्ताक्षर से जारी प्रमाण पत्र को निरस्त कर दिया गया है। जन्म प्रमाण पत्र बनाने की जिम्मेदारी सीएमओ के निर्देश पर आपरेटर सुधीर बाजपेई को दी गई है।