फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फैसल गनी ने नेपाल के शंकर थापा को दी पटखनी, सरवन सिंह ने भी प्रतिद्वंद्वी को किया चित

Thu, 12 Nov 2026 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
मंझोला महोत्सव के दंगल में बुधवार को कुश्ती में ​भिड़ते हरियाणा व उत्तराखंड के पहलवान। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मझोला। मझोला महोत्सव में आयोजित तीन दिवसीय दंगल के दूसरे दिन बुधवार को अखाड़े में पहलवानों के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिली। देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंचे पहलवानों ने दमखम और दांव-पेच का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। दिन के सबसे चर्चित मुकाबले में फैसल गनी ने नेपाल के शंकर थापा को पटखनी देकर जीत हासिल की। वहीं, स्थानीय पहलवान सरवन सिंह ने पानीपत के राज पहलवान को चित कर खूब वाहवाही बटोरी।
दंगल का शुभारंभ होने के बाद पहला मुकाबला चंडीगढ़ के प्रदीप कुमार और हरियाणा के मनोज कुमार के बीच हुआ। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी, लेकिन मुकाबला बराबरी पर छूटा। दूसरे मुकाबले में बग्गा पहलवान ने दिल्ली के अशोक पहलवान को शिकस्त देकर जीत अपने नाम की। तीसरे मुकाबले में राजस्थान के मोनू और अंबाला के राजेश पहलवान के बीच जोरदार जोरआजमाइश हुई। इसमें राजेश पहलवान ने बाजी मारी।
विज्ञापन

इसके बाद फैसल गनी और नेपाल के शंकर थापा के बीच मुकाबला हुआ। दोनों पहलवानों के अखाड़े में उतरते ही दर्शकों का उत्साह बढ़ गया। काफी देर तक चले इस मुकाबले में दोनों ने एक-दूसरे पर दांव आजमाए। आखिरकार फैसल गनी ने शानदार दांव लगाकर शंकर थापा को चित कर दिया। इस जीत पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।
स्थानीय पहलवान सरवन सिंह और पानीपत के राज पहलवान के बीच हुई कुश्ती भी आकर्षण का केंद्र रही। सरवन सिंह ने दमदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी को पटखनी देकर मुकाबला जीत लिया। अखाड़े में लगातार हो रही कुश्तियों के दौरान दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
दंगल में कुश्ती संचालन की जिम्मेदारी पहलवान राहुल पांडे ने निभाई, जबकि नरेंद्र पहलवान रेफरी रहे। महोत्सव के आयोजक नगर पंचायत अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह ने बताया कि अंतिम दिन विजेता पहलवानों के बीच क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले कराए जाएंगे।
विज्ञापन


सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मक सोच का शानदार प्रदर्शन किया। मेहंदी प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने आकर्षक कलाकृतियां बनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस मौके पर क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष पूरनपुर लाल लोधी, राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार, शाहजहांपुर के सांसद अरुण कुमार सागर, ऊधम सिंह नगर के जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, शाहजहांपुर के भाजपा जिला प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

मंझोला महोत्सव के दंगल में बुधवार को कुश्ती में भिड़ते हरियाणा व उत्तराखंड के पहलवान। आयोजक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें