बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के गांव इलाबांस के देवी मंदिर परिसर में और दियोरिया जंगल के सिद्ध बाबा स्थल पर बृहस्पतिवार को अमावस्या पर मेला लगा।
मेलों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की, प्रसाद चढ़ाया और तरह-तरह की मनौतिया मानीं। मेलों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला सुबह से शुरू हो गया था, जो दोपहर तक जारी रहा। मेला देर शाम तक चला। मेले में लगी दुकानों और खेल तमाशों में काफी भीड़ रही। सुरक्षा के लिहाज से दोनों स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस पूरे समय तैनात रहा। दुकानदारों ने ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए अपनी दुकानों को काफी अच्छे ढंग से सजा रखा था। इलाबांस मंदिर के पुजारी कृष्णानंद गिरी ने बताया कि मेले में मानक के अनुरूप सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। संवाद