बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली पुलिस ने जहानाबाद क्षेत्र की युवती को ले जाने की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को आठवें दिन दर्ज कर ली।
थाना जहानाबाद के एक गांव की महिला ने बताया कि उनकी 27 वर्षीय पुत्री दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मेहमानी में गई थी। 29 मई को कुछ लोग पुत्री को ले गए। जब महिला आरोपियों के घर अपनी पुत्री को लेने के लिए गई तो आरोपियों ने उन्हें डंडों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने दियोरिया कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी। कोतवाल उमेश सोलंकी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में थाना जहानाबाद के गांव सकतपुर निवासी रोशन लाल ,थाना जहानाबाद के ही गांव निवासी सूर्यकुमार, छत्रपाल ,जगदीश और थाना बरखेड़ा के गांव कटकवारा निवासी सूरजकली को नामजद किया गया है। संवाद