बीसलपुर। स्टाफ की तैनाती न होने से नगर का राजकीय नेत्र चिकित्सा केंद्र पिछले दो वर्षों से बंद पड़ा है। शिकायतों के बाद भी अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने करीब दो वर्ष पूर्व नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास राजकीय नेत्र चिकित्सा केंद्र की स्थापना कराई थी। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की उम्मीद थी। मगर केंद्र का अब तक संचालन न हो पाने से लोग निराश हैं। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अब तक इस केंद्र में मानक के अनुसार स्टाफ तैनात कराना तो दूर, एक कर्मचारी भी नियुक्त नहीं कर सके हैं। इस वजह से केंद्र में ताला पड़ा है।
राजकीय नेत्र चिकित्सा केंद्र पर विभागीय उच्च अधिकारी जानबूझकर स्टाफ की व्यवस्था नहीं कर रहे हैं। इसका खामियाजा नेत्र रोगियों को भुगतना पड़ रहा है।- आरपी सिंह, बीसलपुर
राजकीय नेत्र चिकित्सा केंद्र में अतिशीघ्र मानक के रूप स्टाफ तैनात होना चाहिए। इससे नेत्र रोगियों को अपेक्षित लाभ मिल सके।
- लल्लन वर्मा, मोहल्ला दुबे बीसलपुर
वर्जन
सीएमओ से वार्ता कर राजकीय नेत्र चिकित्सा केंद्र में सभी व्यवस्थाएं जल्द दुरुस्त कराई जाएंगी। संचालन शुरू कराया जाएगा, जिससे मरीजों को लाभ मिले।- नागेंद्र पांडेय, एसडीएम बीसलपुर
लल्लन वर्मा
लल्लन वर्मा