फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पूर्व प्रधान के घर में तेज धमाका, परिवार के चार लोग घायल, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य

Wed, 04 Jun 2025 08:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

गांव जादोपुर गहलुइया में बुधवार को पूर्व प्रधान के घर में साफ-सफाई के दौरान पटाखानुमा वस्तु फटने से तेज धमाका हुआ, जिससे चार लोग घायल हो गए। सूचना पर एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
अस्पताल में घायल व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर थाना क्षेत्र के गांव जादोपुर गहलुइया में बुधवार को पूर्व प्रधान के घर में तेज धमाका हुआ, जिससे परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर लाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। धमाका बंद घर की सफाई के दौरान किसी पटाखानुमा वस्तु में विस्फोट से हुआ है। एएसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव जादौपुर गहलुइया निवासी पूर्व प्रधान मोहम्मद गुलाम खां की पत्नी हसीना बानो ने बताया कि उनकी जेठानी चुन्नी बेगम घर के दूसरी मंजिल पर बंद कमरे की साफ-सफाई करने पहुंची थीं। कमरे में काले रंग के कई गोले रखे थे। टोना-टोटका होने का शक होने पर अपने देवर असलम शेख पुत्र ताज मोहम्मद व रिश्तेदार गांव निवासी वाहिद अली को बुलाया।

मोहल्ले में फैली दहशत 
वाहिद अली ने एक गोले को उठाकर दोबारा रखा। इस दौरान तेज धमाके के साथ गोला फट गया। हादसे में हसीना बानो, वाहिद अली का हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया। असलम शेख के एक पैर में चोट लग गई। वहीं ताज मोहम्मद के हाथ और मुंह पर कई छर्रे लगने जैसे निशान हो गए। जोरदार धमाके से आसपास के लोग दहशत में आ गए। कमरे से निकल रहे धुएं को देख लोगों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन घायलों को सीएचसी लाया गया। 
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद चारों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर एएसपी विक्रम दहिया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एएसपी ने बताया कि गांव जादोपुर गहलुइया में पटाखानुमा वस्तु फटने की जानकारी हुई। जिस कमरे में धमाका हुआ वह दो साल से बंद होना बताया गया है। फील्ड यूनिट और अन्य टीमों को बुलाया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें