फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जादोपुर गहलुइया में पूर्व प्रधान के घर में धमाका, चार घायल

Thu, 05 Jun 2025 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव जादोपुर गहलुइया में पूर्व प्रधान के घर में हुए धमाके से परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर लाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। धमाका बंद घर की सफाई के दौरान किसी पटाखानुमा वस्तु में विस्फोट से हुआ है। एएसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव जादौपुर गहलुइया निवासी पूर्व प्रधान मोहम्मद गुलाम खां की पत्नी हसीना बानो ने बताया कि उनकी जेठानी चुन्नी बेगम घर के दूसरी मंजिल पर बंद कमरे की साफ-सफाई करने पहुंची थीं। कमरे में काले रंग के कई गोले रखे थे। टोना-टोटका होने का शक होने पर अपने देवर असलम शेख पुत्र ताज मोहम्मद व रिश्तेदार गांव निवासी वाहिद अली को बुलाया।
वाहिद अली ने एक गोले को उठाकर दोबारा रखा। इस दौरान तेज धमाके के साथ गोला फट गया। हादसे में हसीना बानो, वाहिद अली का हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया। असलम शेख के एक पैर में चोट लग गई। वहीं ताज मोहम्मद के हाथ और मुंह पर कई छर्रे लगने जैसे निशान हो गए।
विज्ञापन

जोरदार धमाके से आसपास के लोग दहशत में आ गए। कमरे से निकल रहे धुएं को देख लोगों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में घायलों को सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चारों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सूचना पर एएसपी विक्रम दहिया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एएसपी ने बताया कि गांव जादोपुर गहलुइया में पटाखानुमा वस्तु फटने की जानकारी हुई। जिस कमरे में धमाका हुआ वह दो साल से बंद होना बताया गया है। फील्ड यूनिट और अन्य टीमों को बुलाया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें