फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शौचालय की सीट धंसने पर सचिव से स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
ग्राम पंचायत मटैंया लालपुर के सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण करते डीपीआरओ सतीश कुमार।स्रोत:पंचायत
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) ने बुधवार को पूरनपुर ब्लाॅक के गांव मटैयालालपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान गांव में बने सामुदायिक शौचालय की सीट धंसी मिली। इसके अलावा पाइप भी फटा था। इस पर सचिव का स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ सतीश कुमार ने गांव में साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के बाद वहां बने सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें शौचालय की टाइल्स नीचे धंसी मिली और पानी की आपूर्ति के पाइप भी टूटे हुए थे। शौचालय के अंदर सीट भी धंसी थी।
डीपीआरओ ने बताया कि इस लापरवाही पर सचिव का स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि सामुदायिक शौचालय की समस्त कमियां ठीक करवाई जाएं। ऐसा न होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें