फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की फीस जमा कर लौट रही महिला की डीसीएम की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। बेटे की स्कूल फीस जमा करने के बाद स्कूटी से घर जा रही महिला की डीसीएम की टक्कर से मौत हो गई। डीसीएम चालक को पब्लिक ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला स्कूटी चलाते वक्त हेलमेट नहीं लगाए थी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मटेहना कॉलोनी निवासी संतराम प्रजापति क्रेन आपरेटर हैं। पत्नी इंदुदेवी (35) नगर की अशोक कॉलोनी में किराए के घर में रहती हैं। बेटा नीरज स्वामी एजुकेशनल स्कूल में कक्षा सात और नितिन कक्षा चार के छात्र हैं। दोनों बच्चों की पढ़ाई के लिए ही इंदु देवी किराए के मकान में नगर में रहती थीं। मंगलवार सुबह इंदु देवी बड़े बेटे नीरज की फीस जमा करने गई थीं। फीस जमा करने के बाद स्कूटी से वापस घर आ रही थीं। असम हाईवे पर घुंघचाई चौराहा के पास पहुंचते ही पीलीभीत की ओर से आ रही डीसीएम ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इसमें इंदु देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद जमा हुई भीड़ ने डीसीएम को मय चालक पकड़ लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। आनन-फानन में महिला को सीएचसी भिजवाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में इंदु देवी की मौत हो गई। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली आ गई। डीसीएम को भी कब्जे में ले लिया। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा गांव बलरामपुर के पास टेंपो-जीप की टक्कर में गांव नरायनपुर निवासी धीरज, असम हाईवे पर जीप-ई-रिक्शा की टक्कर में गांव खांडेपुर निवासी सोनू, मेजर सिंह, गांव मोहनपुर के पास ट्रक की टक्कर से मक्कापुर गांव निवासी 15 वर्षीय रानी पुत्री नन्हेलाल घायल हुए। सभी को इलाज के लिए सीएचसी भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें