फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर प्रदर्शनी में दिया बेटी बचाने का संदेश

Tue, 16 Dec 2014 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ सीओ सुवेग सिंह सिद्धू ने बतौर मुख्य अतिथि मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि बेटी बचाओ अभियान में सभी लोगों को सहभागिता करनी चाहिए। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. आरसी वाजपेई, प्राध्यापक डॉ. सुशील कुमार, डॉ. सुषमा रानी, डॉ. विकास प्रधान, कुलदीप कुमार, प्रिया यादव और तृप्ति वर्मा ने संबोधित किया। अध्यक्षता प्राचार्य ने और संचालन डॉ. पवन त्रिवेदी ने किया। इस मौके पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष की वैशाली और शालिनी प्रथम रहीं। इसी कक्षा की प्रिया यादव और सुहाली गुप्ता द्वितीय रहीं। बीएससी द्वितीय वर्ष की रूबी गंगवार तृतीय रही। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं की 38 छात्राओं ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में डॉ. विपिन साहनी, डॉ. महेश बाबू और डॉ. पूर्णिमा भारद्वाज शामिल थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें