फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलिका स्थल पर कब्जे के विरोध में प्रदर्शन

Mon, 03 Apr 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 विहिप, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शेरपुरकलां में शमशान घाट के रास्ते और होलिका स्थल पर कब्जा के विरोध में एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें अवैध कब्जेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाकर कार्रवाई  की मांग की गई है। विहिप के जिला कार्याध्यक्ष रविंद्र सक्सेना और बजरंग दल के जिला संयोजक रूम सिंह के नेतृत्व में विहिप, बजरंग दल  कार्यकर्ता और शेरपुरकलां के कुछ लोग एसडीएम कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। यहां शेरपुरकला के शमशान भूमि के रास्ते और होलिका स्थल पर कब्जा के विरोध में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि शमशान घाट के रास्ते और होलिका स्थल की भूमि पर अवैध कब्जा को लेकर इससे पहले भी कई बार शिकायत की गई, लेकिन अवैध कब्जा नहीं हटवाएं जा रहे हैं। अगर शीघ्र ही कब्जा नहीं हटा तो उग्र आंदोलन होगा। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में शमशान घाट के रास्ते को कब्जा मुक्त कराने,  होलिका स्थल पर काविज अवैध कब्जेदारों को हटवाने, कब्जेदारों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज करवाकर कार्रवाई कराने की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों  में रामविनोद कुशवाहा, अनुज यादव, बादाम सिंह कुशवाहा, पंकज निगम, रतन लाल राठौर, ओमप्रकाश, रूम सिंह यादव, रविंद्र सक्सेना, रामबाबू  राठौर, संजय राठौर, मिंटू, गयादीन, नन्हें आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें