क्षेत्र के गजरौला कलां स्थित डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को शिविर का शुभारंभ ध्वज शिष्टाचार से किया गया। रोवर लीडर प्रतीक सक्सेना ने बेडेन पावेल के छह व्यायाम की जानकारी देते हुए कहा कि बीपी सिक्स के व्यायाम शरीर के सभी अंगों के लिए लाभदायक हैं। इन व्यायामों को अपने दैनिक जीवन में अपनाकर शरीर को सुरक्षित किया जा सकता है। तहसील समन्वयक व प्रशिक्षक सचिन सक्सेना ने प्राथमिक चिकित्सा के बारे में बताते हुए रोवर रेंजर्स को सिर व सीने की पट्टी, कोहनी की पट्टी व आकस्मिक स्ट्रेचर का निर्माण करना सिखाया। इसकेे बाद आधुनिक समाज में अशिक्षा एक अभिशाप विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। जिसके निर्णायक मंडल में डॉ. आरती शर्मा व राहुल अवस्थी शामिल रहे। इस मौकेे पर अलका सिंह, हरपाल सिंह, कामिनी अली आदि मौजूद रहे। शिविर में सरिता, गोदावरी, राधा, धर्मवती, मायावती, अंजू, कमलेश, निधि, नीलम, विजनेश, प्रसन्नजीत आदि रोवर रेंजर्स ने भाग लिया।
महाविद्यालय में रोवर्स, रेंजर्स शिविर आज से
पूरनपुर। गन्ना कृषक महाविद्यालय में रोवर्स/रेंजर्स का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर पांच फरवरी से शुरू होगा। यह जानकारी प्राचार्य डॉ. सुधीर शर्मा ने दी है।