फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अवैध बीयर की बिक्री पर आबकारी का छापा, टीम से हाथापाई कर महिलाएं बरामद केन लेकर फरार, देखें वीडियो

Fri, 26 Jun 2026 02:24 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

अवैध बीयर बिक्री रोकने गई आबकारी टीम पर महिलाओं ने हमला किया। उन्होंने इंस्पेक्टर की वर्दी फाड़ दी और बीयर छीनकर फरार हो गईं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
आबकारी टीम से महिलाओं ने की हाथापाई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के माधोटांडा थाना क्षेत्र के सिमरा ताल्लुके महाराजपुर गांव में परचून की दुकान पर अवैध रूप से बीयर बेचने की सूचना पर पहुंची आबकारी विभाग की टीम के साथ महिलाओं ने हाथापाई कर दी। आरोप है कि धक्का-मुक्की के दौरान महिलाओं ने आबकारी इंस्पेक्टर की वर्दी फाड़ दी और बरामद बीयर की केनों से भरी बोरी छीनकर फरार हो गईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

आबकारी इंस्पेक्टर डॉ. दीपक राय के नेतृत्व में बृहस्पतिवार शाम को कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान टीम को सूचना मिली कि सिमरा गांव पहुंची थी। यहां मोतीचंद पुत्र बैजनाथ अपनी परचून की दुकान पर अवैध रूप से बीयर बेच रहा है। टीम ने मौके पर छापेमारी की, जहां से बीयर की 10 केन बरामद हुईं। लाइसेंस मांगे जाने पर दुकानदार कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद टीम ने बीयर को कब्जे में ले लिया।


इसी दौरान दुकानदार के परिवार की दो महिलाएं मौके पर पहुंच गईं। आरोप है कि उन्होंने बीयर की केनों से भरी बोरी छीनने का प्रयास करते हुए आबकारी टीम से धक्कामुक्की और हाथापाई की। इस दौरान गाली-गलौज भी की गई। आरोप है कि मोतीचंद ने भी डंडा लेकर टीम पर हमला करने का प्रयास किया। काफी देर तक खींचतान के बाद महिलाएं बरामद बीयर की बोरी लेकर मौके से फरार हो गईं।
विज्ञापन

सूचना पर माधोटांडा पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दुकानदार और उसके परिवार के लोग दुकान बंद कर फरार हो चुके थे। आबकारी इंस्पेक्टर ने सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और अवैध शराब बिक्री समेत विभिन्न धाराओं में कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। आबकारी इंस्पेक्टर डॉ. दीपक राय ने बताया कि दुकान से अवैध रूप से बीयर की केन बरामद हुई थीं। कार्रवाई के दौरान टीम के साथ हाथापाई कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें