फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 24, 29 और 31 अक्तूबर को चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

Sat, 24 Oct 2026 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों और यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे लखनऊ जंक्शन-बरेली जंक्शन के बीच परीक्षा विशेष ट्रेन चलाएगा।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 05011 लखनऊ से 24, 29 और 31 अक्तूबर को संचालित होगी, जबकि वापसी में ट्रेन संख्या 05012 बरेली से 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को चलेगी। इस विशेष ट्रेन से पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी और लखीमपुर सहित रास्ते के अन्य स्टेशनों के यात्रियों को भी सहूलियत मिलेगी।
ट्रेन संख्या 05011 लखनऊ जंक्शन से रात 11:35 बजे रवाना होगी। यह रात 2:18 बजे लखीमपुर, 2:47 बजे गोला गोकर्णनाथ, 3:30 बजे मैलानी और 4:13 बजे पूरनपुर पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन सुबह 5:30 बजे पीलीभीत पहुंचेगी। सुबह 7:45 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। वहीं वापसी में बरेली से लखनऊ जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन संख्या 05012 शाम 6:00 बजे बरेली जंक्शन से रवाना होगी।
विज्ञापन

यह शाम 6:20 बजे बरेली सिटी, 6:35 बजे इज्जतनगर और शाम 7:00 बजे भोजीपुरा पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन रात 8:10 बजे पीलीभीत पहुंचेगी। यहां से रात 9:20 बजे पूरनपुर, 10:30 बजे मैलानी, 10:57 बजे गोला गोकर्णनाथ और 11:35 बजे लखीमपुर पहुंचेगी। अगले दिन रात 3:00 बजे ट्रेन लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। ट्रेन में सामान्य श्रेणी के 10 कोच और दो एसएलआर कोच समेत कुल 12 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि परीक्षा को देखते हुए इस ट्रेन का संचालन किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें