प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि उपाधि महाविद्यालय में दो दिसंबर से संस्थागत विद्यार्थियों के ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरना शुरू किए गए थे। विश्वविद्यालय द्वारा संस्थागत विद्यार्थियों के ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर निर्धारित की गई है। इसके बाद 21 दिसंबर से प्राइवेट विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षाफार्म भर सकेंगे। इधर, महाविद्यालय के कार्यालय अधीक्षक रमेश राजा ने बताया कि अब तक करीब 95 फीसदी से अधिक संस्थागत स्नातक व परास्नातक ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरे जा चुके हैं।