फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालाना चेहल्लुम मेले और दंगल का समापन

Sat, 20 Dec 2014 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मीरपुर वाहनपुर में 16 दिसंबर से सालाना चेहल्लुम मेला चल रहा था। मेले में कड़ाकेे की सर्दी के बावजूद काफी भीड़ रही। मेले में लगे खेल तमाशे और दुकानें दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। दुकानों पर जमकर बिक्री हुई। सुरक्षा के लिहाज से रोजाना पुलिस बल तैनात रहा। सीओ सुवेग सिंह सिद्धू और प्रभारी कोतवाल तपेश्वर सागर भी मेले में कई बार आए। शुक्रवार को मेला समाप्त हो गया। मेले में चल रहा विराट दंगल भी शुक्रवार को समाप्त हो गया है। अंतिम दिन शाहजहांपुर के ओमवीर और यहीं के भूरा पहलवान की कुश्ती बराबर रही। बदायूं के जगदीश ने गोरखपुर के मुमताज को धूल चटा दी। मेरठ के भूरा ने गोरखपुर के मुमताज को पटक दिया। मेरठ के जोगेंद्र और बदायूं के दिनेश की कुश्ती बराबर रही। झांसी के जावेद ने उन्नाव के भूपेंद्र को पटखनी मार दी। कानपुर के बादल ने कन्नौज के सोनू को चित कर दिया। हरियाणा की सीमा और देहरादून की फरजाना की कुश्ती बराबर रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें