पूरनपुर। मोबाइल व्यापारी के साथ पकड़ी गई युवती एक पूर्व विधायक के बेटे की पत्नी थी। युवती 15 दिन पहले भी कुछ युवकों के साथ एक जगह पकड़ी गई थी। पूर्व विधायक की पुत्रवधू के व्यापारी युवक के साथ पकड़े जाने का मामला पूरे कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है।
स्टेशन रोड पर नगरपालिका कार्यालय के समीप सोमवार को सुबह मोबाइल फोन की एक दुकान का शटर बंद था। बंद दुकान के अंदर से आवाजें सुनाई देने पर राहगीरों ने दुकान के अंदर कुछ गड़बड़ होने की आशंका जताई। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल व्यापारी के साथ एक युवती को बंद दुकान में पकड़ा था। बाद में युवती और व्यापारी दोनों को ही उसके परिवार वालों को बुलाकर सौंप दिया गया। साथ ही पुलिस ने भविष्य में दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी भी दी थी।
अब अगले दिन पता चला कि बंद दुकान में मोबाइल व्यापारी के साथ पकड़ी गई युवती एक पूर्व विधायक की पुत्रवधू है। लोगों में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। दूसरी ओर पूर्व विधायक का इस मामले में कहना है कि उनका या उनके परिवार का उस युवती से कोई संबंध नहीं है। बेटे को उससे तलाक दिलाने की प्रक्रिया चल रही है।