फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024: पीलीभीत में मतदान के बाद कड़ी सुरक्षा में ईवीएम, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी

Sun, 21 Apr 2024 04:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में मतदान के बाद मंडी समिति के स्ट्रांग रूम में रखी गईं ईवीएम सीआरपीएफ और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हैं। यहां 90 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
मतदान के बाद ईवीएम लेकर जाते मतदान कार्मिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत जिले में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अब मंडी समिति के स्ट्रांग रूम में रखी गईं ईवीएम सीआरपीएफ और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हैं। सीआरपीएफ के अलावा सिविल पुलिस के जवानों की भी ड्यूटी लगाई गई है। सीआरपीएफ के जवानों की बिना अनुमति के कोई भी वहां पर कोई नहीं जा पाएगा।

विज्ञापन


19 अप्रैल को हुए मतदान के बाद पीलीभीत, बरखेड़ा, बीसलपुर और पूरनपुर विधानसभा क्षेत्रों की सभी ईवीएम को शहर की मंडी समिति में बने स्ट्रांग रूम में तो पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बहेड़ी विधानसभा की ईवीएम को बरेली में रखवाया गया है।

मंडी समिति में बने स्ट्रांग रूम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अबकी बार सीआरपीएफ के हवाले ईवीएम की सुरक्षा रहेगी। सीआरपीएफ के 30 जवानों ने मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रूम के आसपास डेरा डाला है। अंदरूनी घेरे में सीआरपीएफ तो बाहरी घेरे में सिविल पुलिस के लगभग 75 जवानों की डयूटी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

90 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए 
सशस्त्र जवानों ने मंडी समिति में स्ट्रांग रूम का घेरा बना लिया है ताकि किसी प्रकार की कोई गड़बड़ न हो सके। इन जवानों की इजाजत के बिना सिविल पुलिस या कोई अधिकारी भी स्ट्रांग रूम के आसपास नहीं भटक सकता। इसके अलावा स्ट्रांग रूम और उसके आसपास के क्षेत्रों पर नजर रखने के लिए 90 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिनका कंट्रोल रूम भी मंडी समिति में ही बनाया गया है।

मंडी परिसर में स्ट्रांग रूम के पास दो बैरियर भी लगाए गए हैं। सुरक्षा की संपूर्ण जिम्मेदारी सीओ यातायात विधि भूषण मौर्य को सौंपी गई है। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि मंडी समिति में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ जवानों के अलावा सिविल पुलिस को लगाया गया है। मतगणना के दिन तक यही जवान ईवीएम की सुरक्षा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें