फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हर वर्ग को मिल रहा नए जीएसटी स्लैब का लाभ

Tue, 07 Oct 2025 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते राज्यसभा सांसद मिथेलश कुमार। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। मंगलवार दोपहर भाजपा के पार्टी कार्यालय पहुंचे राज्यसभा सांसद मिथलेश कुमार ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि जीएसटी की नई दो दरें आने के बाद आम आदमी को सामान कम दाम पर मिलने से उसकी बचत में इजाफा हुआ है। दीपावली पर इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर राज्यसभा सांसद मिथलेश कुमार भाजपा के पूरनपुर रोड स्थित मुख्यालय कार्यालय पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद उन्होंने प्रेसवार्ता का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने देश की जनता को हर हाल में खुशहाल देखना चाहते हैं।
बोले, इसीलिए उन्होंने दीपावली से पहले जीएसटी स्लैब को कम करने का काम किया। उन्होंने कहा, जीएसटी में अब घरेलू उपकरण से लेकर किसान यंत्रों तक के दाम गिरे हैं। यह छूट दीपावली पर आम आदमी को जहां सामान सस्ते में दिलाएगी, वहीं व्यापारियों का कारोबार बढ़ेगा।
विज्ञापन

इसी के साथ उन्होंने लोगों से अपील की है कि दीपावली पर देश का निर्मित सामान ही खरीदें, चाइनीज झालरें लगाने से बचें। प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, पूर्व विधायक किशनलाल राजपूत, गोकुल प्रसाद मौर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें