फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मुर्झाए चेहरे पर मुस्कान लाने वाला हर आदमी रोटेरियन’

Wed, 10 Aug 2016 11:12 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पद सौंपा - फोटो : पीलीभीत, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
 राइस मिलर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अश्वनी अग्रवाल रोटरी क्लब पीलीभीत के नये अध्यक्ष बन गए हैं। बरेली से यहां पहुंचे रोटरी गवर्नर डॉ. रवि मेहरा ने इसकी विधिवत घोषणा की। इसके बाद निवर्तमान अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने परंपरा के मुताबिक उन्हें कालरपिन प्रदान की। गवर्नर डॉ. मेहरा और रोटेरियन सतीश जायसवाल आदि ने अश्वनी अग्रवाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया। पद ग्रहण करने के बाद श्री अग्रवाल ने सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने और विकास का कोई बड़ा काम करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

शहर के एक होटल में आयोजित अधिष्ठापन समारोह में मुख्य अतिथि की हैसियत से पहुंचे रोटरी गवर्नर डॉ. मेहरा ने कहा कि हर वह शख्स रोटेरियन है जो किसी के मुर्झाए चेहरे पर खुशी के भाव देखना चाहता है। सामाजिक बुराइयों के प्रति लड़ने के लिए जागरूकता के माध्यम से लोगों में हौसला पैदा करता है और समाज, देश तथा आसपास के वातावरण को बेहतर बनाने के लिए काम करने की ललक रखता है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे देश और समाज की सेवा के लिए रोटरी की सदस्यता ग्रहण करें। 
डॉ. मेहरा ने कहा कि पोलियो जैसी बीमारी को लोगों में जागरूकता पैदा कर रोटरी ने यूनीसेफ स्वास्थ्य की मदद से खात्मा कर दिया है। इससे लोगों की उम्मीदें रोटरी क्लब से और बढ़ गई हैं। रोटरी क्लब ने भी लोगों की अपेक्षा के मुताबिक सामाजिक कार्यों का दायरा बढ़ा दिया है। पीलीभीत, बरेली समेत रोटरी क्लब ने लड़कियों के स्कूलों में 300 शौचालय बनवाने का लक्ष्य रखा है। 
विज्ञापन

इस मौके पर रोटेरियन चंद्रप्रकाश, शिरीष गुप्ता, संजय अग्रवाल, अनिल जैन, अश्वनी अग्रवाल, बृजलाल, सतीश जायसवाल, अनिल अग्रवाल, विश्वनाथ चंद्रा, घनश्याम अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान एसपीएस संधू, परविंदर सिंह सैहमी, डॉ. ज्ञानप्रकाश, डॉ. रश्मि प्रकाश, डॉ. शैलेंद्र गंगवार, डॉ. योगेंद्रनाथ मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें