फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डेढ़ साल बाद भी अधूूरा पड़ा 21 किमी लंबा चंदोई-मझोला मार्ग

Fri, 28 Feb 2025 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
ग्राम चंदोई से मझोला जाने वाला मार्ग।स्रोत:राहगीर
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले को उत्तराखंड की सीमा से जोड़ने वाला जर्जर चंदोई-मझोला मार्ग काम शुरू होने के डेढ़ साल बाद भी अधूरा है। बजट स्वीकृत होने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर यहां कार्य शुरू किया गया, लेकिन एक किमी दायरे में काम कराकर ठेकेदार फरार हो गया। अब यहां से गुजरने वाले लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

चंदोई-मझोला मार्ग से करीब 30 गांवों के लोग शहर और मझोला के लिए आवागमन करते हैं। कई सालों से मार्ग की स्थिति बदहाल है। 21 किमी लंबे इस मार्ग का अधिकांश हिस्सा गड्ढों में तब्दील हो चुका है। गहरे गड्ढे होने से हादसे का खतरा भी बना है।
क्षेत्रीय लोगों की मांग के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से इस मार्ग के चौड़ीकरण और हॉॅटमिक्स से निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया था। दो साल पूर्व मार्ग के निर्माण को शासन से मंजूरी मिली। 45 करोड़ से अधिक का बजट जारी किया गया। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्यदायी संस्था ने मार्ग का निर्माण शुरू कराया।
विज्ञापन

शुरुआत में दो गांव की सीमा में पांच-पांच सौ मीटर के भाग में सीसी निर्माण कराया गया। शेष भाग में मार्ग की हालत जस की तस पड़ी है। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से काम बंद पड़ा है। इसके बाद भी विभागीय अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

इन गांव के लोगों को हो रही अधिक समस्या
मार्ग जर्जर होने से चंदोई, सिरसा, रम्पुरिया, दहगला, धनकुना, भिकारीपुर, नाकूड़, बेरीखेड़ा, खेड़ा समेत करीब 30 गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन गांवों के अधिकांंश लोग छोटी-छोटी जरूरतों के लिए शहर आते-जाते हैं।
फोटो: 26
मार्ग की हालत लंबे समय से जर्जर है। निर्माण की मंजूरी मिलने के बाद भी कार्य अधूरा है। इससे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। - राम किशोर, सिरसा
फोटो: 27
कई सालों से मार्ग की स्थिति खराब है। गहरे गड्ढों से सफर करना मुश्किल है। हादसों का भी खतरा बना रहता है। - चंद्रपाल, रम्पुरिया

ठेकेदार की ओर से काम में देरी की जा रही है। कई बार नोटिस दिए जा चुके हैं। 31 मार्च तक काम पूरा करने की तिथि थी। यहां जल्द काम शुरू कराया जाएगा। - संतोष तिवारी, अवर अभियंता, पीडब्ल्यूडी

ग्राम चंदोई से मझोला जाने वाला मार्ग।स्रोत:राहगीर

ग्राम चंदोई से मझोला जाने वाला मार्ग।स्रोत:राहगीर

ग्राम चंदोई से मझोला जाने वाला मार्ग।स्रोत:राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें