पूरनपुर। परिजनों की गैरमौजूदगी में घर में घुसकर किशोरी से छेड़खानी की गई। किशोरी की मां के लौटने पर आरोपी भाग गया। घटना की शिकायत पर आरोपी के परिजनों ने गालियां देकर उसे अपमानित किया। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
घटना एक गांव में 25 जून की है। किशोरी की मां ने बताया कि वह घटना के दिन मजदूरी पर धान की रोपाई करने गई थी। उसकी 15 वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी। आरोप है कि एक युवक ने घर मेंं घुसकर उसकी पुत्री से छेड़खानी की। घर लौटने पर आरोपी उसके घर में ही था।
शोर-शराबे पर भाग गया। उसके घर शिकायत करने पर उसके परिजनों ने गालियां देकर अपमानित किया। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि शिकायत के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सीओ कार्यालय में शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की गई है। संवाद