पूरनपुर। नेपाल में रह रहे गांव पिपरिया दुलई गांव के मां-बेटा समेत तीन पर धोखाधड़ी कर दोहरी नागरिकता लेने का आरोप है। पुलिस ने मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी प्रदीप देवल की ओर से तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला साहूकारा निवासी प्रदीप देवल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव पिपरिया दुलई निवासी विपिन कुमार देवल, उसकी मां सुमन देवल, बहन मनोरमा नेपाल के थाना कंचनपुर के ओमदत्त नगर पालिका के महेंद्र नगर एक में रह रहे है।
आरोप है कि तीनों ने दोहरी नागरिकता ले रखी है। इसको लेकर दोहरे आधार कार्ड, पेनकार्ड आदि आईडी बनवाकर गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। दोहरी नागरिकता का फायदा उठाकर तस्करी करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रदीप देवल की ओर से तीन नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।