फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नशे में मंदिर के अंदर घुसे, मूर्ति क्षतिग्रस्त करने की कोशिश

Fri, 31 Jan 2025 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम रोड के मंदिर में घुसे अराजक तत्वों ने मूर्ति तोड़ने की कोशिश की। शृंगार का सामान फेंक दिया। चोरी का भी आरोप लगाया गया है। पुजारी ने अन्य श्रद्धालुओं की मदद से दोनों को पकड़ लिया और पिटाई की।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में दोनों आरोपियों के नशे में होने की बात सामने आई है। सूचना पर दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। लोगों में आक्रोश है।
घटना बृहस्पतिवार देर रात करीब नौ बजे की है। गांधी स्टेडियम रोड पर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पुजारी आकाश शर्मा ने बताया कि वह मंदिर में ही मौजूद थे। इस दौरान दो अराजक तत्व मंदिर में पहुंच गए और मूर्ति तोड़ने की कोशिश की। शृंगार का सामान भी इधर-उधर फेंक दिया। भनक लगते ही पुजारी आकाश शर्मा ने विरोध किया तो आरोपी अभद्रता करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर शराबा होने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। भीड़ की मदद से दोनों को पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई की।
सूचना के बाद कोतवाली और सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें