फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सभासदों की शिकायत पर डीएम नाराज, ईओ की ली क्लास

Fri, 22 Aug 2025 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नगर पालिका के 14 सभासदों के साथ राज्यमंत्री के प्रतिनिधि ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में डीएम से मुलाकात की। पुरानी शिकायतों का हवाला देेकर पालिका अध्यक्ष सहित ईओ पर गंभीर आरोप लगाए। डीएम ने ईओ नगर पालिका को बुलाकर नाराजगी जताई। सभासदों की मांग व काम में लापरवाही पर ईओ को कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल की शहर के सभासद व राज्यमंत्री के प्रतिनिधि राकेश सिंह से रार कम होने का नाम नहीं ले रही है। पूर्व में सभासदों ने लाइट खरीद में गड़बड़ी सहित अन्य मामलों में पालिका अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाकर डीएम से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। बृहस्पतिवार को सभासद व राज्यमंत्री के प्रतिनिधि राकेश सिंह ने कलक्ट्रेट में डीएम ज्ञानेेंद्र सिंह मिलकर पालिका की बजट बैठक पर भी सवाल उठाए। आरोप लगाया कि जो भी आय-व्यय का ब्यौरा पालिका से मांगते है, वह छुपाया जाता है। कई बार ईओ से वार्ड में जरूरी कार्य कराने के लिए कहा गए, लेकिन काम नहीं हुए। सभासदों की शिकायत पर डीएम ने ईओ संजीव कुमार को बुलाया। नाराजगी जताते हुए जन प्रतिनिधियों की शिकायतों पर संज्ञान न लेने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान सभासद चेतन गंगवार, पुष्पा उपाध्याय, मोनू मिश्रा, राजकुमार भारती, विपिन त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें