फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो परिषदीय स्कूलों में होगी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई

Tue, 06 Jan 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
सचिव बेसिक शिक्षा ने जिले के परिषदीय विद्यालयों में से दो मॉडल स्कूलों को चिह्नित कर नए शैक्षिक सत्र से अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए थे। इन मॉडल स्कूलों में अंग्रेजी भाषा का शिक्षण कार्य कराने के लिए परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों में से ही ऐसे शिक्षकों का चयन करने को कहा गया था, जिन्होंने न्यूनतम इंटरमीडिएट स्तर तक अंग्रेजी की शिक्षा प्राप्त की हो। प्रत्येक मॉडल स्कूल में पांच-पांच शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। एक-एक ऐसे सहायक अध्यापक का भी चयन किया जाएगा, जिन्होंने अंग्रेजी भाषा में स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण किया हो। शासन के निर्देश पर ललौरीखेड़ा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बरहा और मरौरी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय कैच का चयन किया गया है। वर्तमान में इन विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की संख्या क्रमश: 350 व 113 है। इसकी पुष्टि बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने की। उन्होंने बताया कि मॉडल स्कूलों के लिए नए स्टाफ के चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। नए शैक्षिक सत्र से दोनों विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन


ऐसे होगी पढ़ाई
मॉडल स्कूल में कक्षा एक, दो व तीन में शिक्षण कार्य अंग्रेजी माध्यम से होगा, जबकि कक्षा चार व पांच में द्विभाषा (अंग्रेजी/हिंदी) माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें