फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बरेली से आए इंजीनियर, एक्सरे मशीन का प्रिंटर नहीं हुआ ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। सीएचसी में तीन पहले खराब हुई एक्सरे मशीन के प्रिंटर को सही करने के लिए मंगलवार को बरेली से इंजीनियर पहुंचे, लेकिन वह प्रिंटर को सही नहीं कर सके। परिणाम स्वरूप तीसरे दिन भी सीएचसी में एक्सरे न होने से मरीजों को लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सीएचसी में डिजिटल एक्स-रे की सुविधा है। शनिवार को एक्स रे फिल्म निकालने वाला प्रिंटर खराब हो गया था। इससे सोमवार को एक्सरे नहीं हुए। मंगलवार को बरेली से आए इंजीनियर एक्स-रे मशीन के प्रिंटर को सही करने की कोशिश में जुटे रहे, लेकिन काफी देर मशक्कत करने के बाद भी इंजीनियर प्रिंटर को सही नहीं कर सके। इससे एक्सरे कराने को पहुंचे मरीजों को लौटना पड़ा। कुछ मरीजों ने निजी एक्सरे सेंटरों पर पहुंचकर एक्सरे कराए। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अनिकेत गंगवार ने बताया मशीन सही कराने के लिए दूसरे इंजीनियर बुलाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें