फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खलिहान और खाद के गड्ढों पर कब्जों को किया चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस के साथ गांव अमरैयाकलां में खलिहान, खाद के गड्ढों और सड़क किनारे किए गए कब्जों को चिह्नित किया। टीम ने कब्जेदारों को कब्जा हटाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक केके शुक्ला ने बताया कि गांव अमरैयाकलां में खाद के गड्ढों, खलिहान की जमीन और सड़क किनारे की जमीन पर पहले भी अभियान चलाकर अवैध कब्जों को हटाया गया था। कब्जेदारों ने कुछ दिन बाद फिर कब्जा कर लिया। मंगलवार को हल्का लेखपाल श्याम राना, नगर के लेखपाल अनिल चौधरी, ज्वाला प्रसाद, चंद्रमोहन सक्सेना और हल्का दरोगा प्रताप सिंह के साथ गांव पहुंचकर खलिहान, खाद के गड्ढों और सडक़ किनारे किए गए कब्जों को चिह्नित किया। कब्जेदारों को अवैध कब्जा हटाने की चेतावनी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें