फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नाबालिग को अकेला देख घर में घुसकर किया दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नाबालिग को अकेला देख एक युवक घर में घुस गया और दुष्कर्म की नीयत से उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। जिस पर युवक जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया।
विज्ञापन

एक महिला का कहना है कि सुधांशु उसकी नाबालिग पुत्री को देखकर अश्लील हरकतें करता है। कई बार उसके परिजनों से भी शिकायत की लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। युवक ने कंप्यूटर से उसकी पुत्री के अश्लील फोटो बनवा लिए और ब्लैकमेल करने लगा।
पुत्री को बात न मानने पर उसके फोटो वायरल करने की धमकी भी दी। 15 नवंबर की शाम करीब सात बजे उसकी पुत्री घर पर अकेली थी। मौका पाकर युवक घर में घुस आया और दुष्कर्म की नीयत से उसके साथ छेड़खानी करने लगा। इस पर पुत्री ने शोर मचाया। जिस पर उसका पुत्र व आसपास के लोग जमा हो गए। इस पर युवक जान से मारने की धमकी देता हुआ वहां से भाग गया।
विज्ञापन

इसके बाद महिला ने उसी रात लगभग आठ बजे युवक के घर जाकर परिजनों से मामले की शिकायत की। जिस पर सुधांशु, हिमांशु, अंकित, रवि, रमेश हाथों में लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। मामले की शिकायत थाना सुनगढ़ी पुलिस से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इसके बाद महिला ने कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ छेड़खानी और बलवा करने समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें