फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमणकारियों ने शुरू की गेहूं की कटाई

Sun, 09 Apr 2017 10:14 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
शारदा नदी के पार गुन्हान क्षेत्र में गाटा संख्या एक, दो व तीन में लगभग 450 एकड़ भूमि बेनामी संपत्ति हैं। जिस पर रामनगरा सहित लखीमपुर व हजारा क्षेत्र के अतिक्रमणकारियों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं। हाल ही में प्रदेश सरकार ने बेनामी संपत्ति व अवैध रूप से काबिज लोगों से भूमि खाली कराने की घोषणा की है। इसके अलावा पिछले दिनों डीएम मासूम अली सरबर ने एसपी के साथ भरा पचपेड़ा क्षेत्र का दौरा कर वहां अवैध रूप से बोई गई गेहूं की फसलों को कटवाकर उसकी धनराशि राजकीय कोष में जमा करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि शारदा नदी की भूमि पर यदि खेती की जा रही तो उसके लिए कानूनगो व लेखपाल जिम्मेदार होंगे। इधर भरा पचपेड़ा में हुई कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अतिक्रमणकारियों को यह भय सताने लगा है कि कहीं प्रशासन की नजरें तिरछी हो गई तो उनकी लगाई गई जमापूंजी भी हाथ से चली जाएगी। इस कारण बेनामी संपत्ति पर काबिज अवैध कब्जेदारों ने तेजी से गेहूं की फसलों की कटाई शुरू कर दी हैं। यही नहीं इसी इलाके में रामनगर व गुन्हान क्षेत्र में शारदा नदी की सैकड़ों एकड़ भूमि पर भी अवैध खेती हो रही है। उस भूमि पर भी खड़ी फसलों की कटाई शुरू हो गई है। यहां वन भूमि का भी अधिकांश रकवा अवैध कब्जेदारों के कब्जे में है। नदी भूमि पर कब्जे को लेकर अवैध कब्जेदारों का कहना हैं कि यह भूमि उन लोगों की है, जो पिछले वर्षों में शारदा की भेंट चढ़ गई थी। इधर लेखपाल पूरन सिंह ने बताया कि गुन्हान में बेनामी संपत्ति वाली भूमि पर पहले से ही कुछ लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं। अवैध कब्जेदारों की सूची तैयार कर तहसीलदार को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें