फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब खुद अतिक्रमण हटा रहे हैं व्यापारी

Sun, 28 Jun 2015 11:40 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में चल रहा अतिक्रमण हटाने का अभियान रविवार को भी जारी रहा। बरेली गेट से घन्नई ताल तक अतिक्रमण की जद में जो भी इक्का दुक्का कब्जे दिखे, जेसीबी ने ढहा दिए। प्रशासन द्वारा मुनादी कराए जाने के बाद जेपी रोड के अधिकांश दुकानदारों ने खुद ही स्थाई अतिक्रमण तोड़ना शुरू कर दिया था, जिसकी वजह से प्रशासनिक अमले को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट जेके शर्मा के नेतृत्व में दूसरे चरण का अभियान जेपी रोड पर चलाया जा रहा है। शनिवार को कमल्ले चौराहा से बरेली गेट तक अभियान चलाने के बाद रोक दिया गया था। रविवार को बरेली गेट से लकड़ी मंडी होते हुए घन्नई ताल तक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया।

अधिकांश अतिक्रमणकारियों द्वारा खुद ही अतिक्रमण तुड़वा दिए। जिसके बाद प्रशासनिक अमले को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी और न ही कहीं विरोध का कोई स्वर उठा। पूर्व में चिन्हित अतिक्रमण में से जो इक्का दुक्का अतिक्रमण रह गया था, उसे जेसीबी ने ढहा दिया।
विज्ञापन


 सोमवार को घन्नई ताल के आगे अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान सुनगढ़ी, कोतवाली और महिला थाना पुलिस के अलावा नगर पालिका का अमला मौजूद रहा।
खुले नाले ढकने की नहीं हुई व्यवस्था
पहले चरण में स्टेशन रोड पर हटाए गए अतिक्रमण के बाद चौड़े-चौड़े नाले खुल गए हैं। इन नालों को जाल लगाकर ढकने के लिए प्रशासन की ओर से कोई पहल अभी तक नहीं हुई है। जिससे बाजार की तमाम दुकानें नहीं खुल पा रही हैं। रविवार को स्टेशन रोड के दुकानदारों ने सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर इस समस्या से अवगत कराते हुए समाधान कराने को कहा। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने दुकान पर आने जाने लायक स्थान पर लोहे के जाल बनवाकर नाले पर डालने और अस्थाई रूप से जाल के दोनों ओर दीवार बनवाने की अनुमति दे दी है।
लाल रोड पर चूना डाला
शहर में चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान के अगले चरण में लाल रोड की बारी है। पालिका कर्मियों ने रविवार को लाल रोड पर अतिक्रमण चिन्हित करने के लिए चूना डाल कर निशान लगा दिए। इससे इस मार्ग के दुकानदारों के चेहरों की रंगत बदलती नजर आई। कई लोगों ने अतिक्रमण के  रूप में चिन्हित होने पर अपने निर्माण खुद तुड़वाना शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

राम स्वरूप पार्क से भी हटेगा अतिक्रमण
अतिक्रमण विरोधी अभियान सफलता पूर्वक जारी है। जब तक राम स्वरूप पार्क समेत शहर से पूरी तरह अतिक्रमण नहीं हटवा देंगे, अभियान जारी रहेगा।
जेके शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें