फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रामस्वरूप पार्क के आसपास अतिक्रमण से हो रही दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के रामस्वरूप पार्क के इर्द-गिर्द कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। शिकायत के बाद विभागीय कर्मचारियों ने अतिक्रमण को हटवाया, इसके बाद स्थिति पुन: जस की तस हो गई। व्यापारियों का आरोप है कि पालिका कर्मचारियों के संरक्षण में अतिक्रमण किया गया है।
विज्ञापन

रामस्वरूप पार्क के पास स्थित कुछ व्यापारियों ने डीएम संजय कुमार सिंह को शिकायती पत्र दिया है। आरोप है कि पार्क के पास में उनकी दुकानें हैं। दुकानों के बाहर सड़क किनारे पर पटरियां बनाकर अवैध रूप से दोनों तरफ अतिक्रमण कर लिया गया है। अतिक्रमण की वजह से सड़क काफी सकरी हो गई। इससे वहां पहुंचने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
व्यापारियों का कहना है कि उनकी दुकानदारी पर भी काफी असर पड़ रहा है। व्यापारियों ने कई बार पालिका के कर्मचारियों से शिकायत की, लेकिन अतिक्रमण को नहीं हटवाया गया। अब व्यापारियों ने मामले की शिकायत डीएम से कर कार्रवाई की मांग की है। इसमें पालिका कर्मचारियों पर भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

शिकायत करने वालों में राशिद अहमद, मोहम्मद इकबाल, आरिफ, गुड्डू अहमद, प्रवीण कुमार, शमून, शहनबाज, मोबिन आदि व्यापारियों के हस्ताक्षर है। पत्र में यह भी कहा गया है कि अगर जल्द से जल्द अतिक्रमण नहीं हटा, तो वे लोग आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें