शहर में संत कबीर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग।स्रोत:आयोजक
पीलीभीत। कोरी समाज और श्री अयोध्या दास समाधि पुनरोद्धार सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में संत शिरोमणि कबीरदास का प्रकाट्योत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आपसी भाईचारा बढ़ाने का संकल्प किया गया।
रामलीला रोड स्थित समाधि स्थल पर कबीरदास के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कबज्दास के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान झझनलाल, सुखराम कोरी, बेचेलाल कोरी, अशोक कुमार कोरी, हर स्वरूप कोरी, अशोक कुमार कोरी आदि मौजूद रहे। संवाद