अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सोमवार को प्रशासन ने कहीं सख्ती तो कहीं नरमी
दिखाई। स्लैब हटाने का विरोध करने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर
किया। देर शाम तक वाले मियां की मजार तक अतिक्रमण हटाया गया।
सिटी
मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में अभियान के दूसरे चरण के
तीसरे दिन कमल्ले चौराहा से अभियान की शुरूआत की गई। अभियान के तहत वेलों
वाले चौराहा की ओर जाने वाली सड़क के दोनों तरफ नाले पर किए गए अतिक्रमण
हटाया गया। एक अधिकारी द्वारा नाले पर बने मकान के अगले हिस्से तोड़ने की
मोहलत देने और पास के ही एक मकान को मोहलत न देकर जेसीबी से तुड़वा देने का
मामला चर्चा में रहा। सोमवार को अभियान का खासा खौफ दिखाई दिया। लोग
जेसीबी के पहुंचने से पहले ही नालों पर किए गए अतिक्रमण को खुद या फिर
मजदूरों से तुड़वाते देखे गए। कुछ अतिक्रमण तो जेसीबी द्वारा तोड़ दिया
गया, वहीं ज्यादातर लोगों ने स्वत: ही नाले पर पड़ी स्लैब और चबूतरे तोड़
डाले। आवास विकास कॉलोनी के समीप स्थित नाले पर पड़ी स्लैब हटाने पर कुछ
लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध कर रहे लोगों को समझाने का
प्रयास किया गया, लेकिन लोग शांत नहीं हुए। इस पर पुलिस ने मोहल्ला मुनीर
खां के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है बाद में उसे जेल भेज दिया। देर
शाम तक वाले मियां की मजार के समीप पहुंचकर अभियान रोक दिया गया। सिटी
मजिस्ट्रेट ने बताया कि मंगलवार को अभियान लाल रोड समेत आसपास क्षेत्र में
चलाया जाएगा। इस मौके पर एएसपी सुधीर कुमार, सीओ सिटी कौशलेंद्र कुमार
सिंह, अधिशासी अधिकारी अरुणमणि त्रिपाठी, संपत्ति अधिकारी संतोष कुमार,
अमित कुमार समेत तमाम अफसर व नगरपालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।
बड़ा हादसा होते बचा
कमल्ले
चौराहा के समीप एक मकान में छत पर जाने के लिए लोहे की घुमावदार सीढ़ियां
बनाई गईं थीं। अतिक्रमण की जद में आने पर अफसरों ने उसे हटाने के निर्देश
दिए। मकान स्वामी ने एक मजदूर लगाकर सीढ़ी कटवानी शुरू कर दी। काटने के
दौरान मजूदर सीढ़ियों समेत नीचे आ गिरा। हालांकि मजदूर मामूली रूप से घायल
हो गया।