पीलीभीत। निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जी-20 के अंतर्गत जनभागीदारी संगोष्ठी का आयोजन ब्लाॅक संसाधन केंद्र बरखेड़ा पर किया गया। एआरपी मोहम्मद असलम ने जी-20 के बारे में बताया। कहा, इसमें 20 देशों के वित्तमंत्री और केंद्रीय गवर्नर शामिल हैं। सितंबर में होने वाले शिखर सम्मेलन में भारत इसका मेजबान है।
एआरपी विनय कुमार पांडे ने कहा जनभागीदारी के तहत हमें विद्यालयों में कार्य करते हुए जी-20 शिखर सम्मेलन का प्रसार-प्रचार करना है। एआरपी रवि कुमार ने निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जुलाई से विद्यालय खुल रहे हैं। बच्चों के स्वागत के लिए विद्यालयों में तैयारी करनी है। एआरपी देवेन्द्र वर्मा ने जनभागीदारी कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों और समर कैंप के आयोजन से संबंधित कार्यक्रमों का विद्यालय स्तर पर अभिलेखीकरण करने से संबंधित जानकारी अध्यापकों को दी। एआरपी ज्ञानप्रकाश ने निपुण भारत मिशन, निपुण लक्ष्य, कक्षा कक्ष रूपांतरण, डीबीटी आदि की जानकारी अभिभावकों को दिए जाने के लिए कहा।