फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दुर्घटनाओं में कमी लाने पर दिया जोर, चार जिलों में शून्य मृत्यु दर की जानी प्रगति

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुक्त सभागार में हुई मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
विज्ञापन


बरेली। मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान शून्य मृत्यु दर कार्यक्रम के तहत दुर्घटनाओं में कमी लाने पर जोर दिया। साथ ही बरेली मंडल के चारों जनपद बरेली, बदायूं, पीलीभीत एवं शाहजहांपुर में संचालित शून्य मृत्यु दर कार्यक्रम के प्रगति की समीक्षा की।

मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी ने कहा कि क्रिटिकल कॉरिडोर पर स्थित सभी ढाबों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं निर्माण स्थलों पर मानक के अनुरूप साइन बोर्ड लगाए जाएं व संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

जनपद पीलीभीत में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए मंडलायुक्त ने एनएचएआई के अधिकारियों को भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के महानिदेशक से समन्वय स्थापित कर राष्ट्रीय राजमार्ग-730 (एनएच-730) को चार लेन में विस्तारित करने के लिए प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश दिए गए।

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए इंजीनियरिंग सुधार, प्रवर्तन, जन-जागरूकता, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं, एएलएस (एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट) एंबुलेंस व डाटा आधारित प्रबंधन पर विशेष बल दिया गया। पुलिस अधीक्षक यातायात मोहम्मद अकमल खां ने बताया कि जनपद बरेली में क्रिटिकल कॉरिडोर्स पर एवं दुर्घटना जांच के लिए 22 विशेष टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर आयुक्त शाहजहांपुर डॉ. विपिन कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नगर बदायूं विजयेंद्र द्विवेदी, आरटीओ प्रवर्तन बरेली पंकज सिंह, आरटीओ प्रवर्तन प्रणय झा, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी बरेली डॉ. सुधीर कुमार, संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली राकेश कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें