जिला अस्पताल के नए भवन में लगी लिफ्ट। संवाद
पीलीभीत। नए जिला अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों की सुविधा के लिए लगाई गईं दो लिफ्टों में से एक मंगलवार को तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई। इससे पूरे अस्पताल का भार दूसरी लिफ्ट पर आ गया और मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ा। बुजुर्ग, दिव्यांग और गंभीर मरीजों के तीमारदारों को सबसे अधिक दिक्कत हुई। कर्मचारियों ने बताया कि खराबी की सूचना संबंधित तकनीकी टीम को दे दी गई है और जल्द मरम्मत कराई जाएगी। फिलहाल खराब लिफ्ट के सामने बेंच लगाकर उसे बंद कर दिया गया है। अस्पताल शुरू होने के कुछ ही समय बाद ही लिफ्ट में आई खराबी से निर्माण और रखरखाव व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह का कहना है कुछ तकनीकी समस्या आमतौर पर होती रहती है, उसको ठीक कराया जा रहा है। संवाद