फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पीलीभीत के तीन गांवों में नेपाली हाथियों ने मचाया उत्पात, गेहूं और गन्ने की फसल रौंदी

Sat, 01 Mar 2025 05:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

नेपाल की शुक्लाफांटा सेंचुरी से निकले दो नेपाली हाथी पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल में डेरा जमाए हैं। ये हाथी अब जंगल से बाहर आकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। 
विज्ञापन
गजरौला क्षेत्र में हाथियों के बारे में ग्रामीणों से जानकारी करती वन विभाग की टीम। - फोटो : वन विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत जिले के माला रेंज में कई दिनों से डेरा जमाए दो नेपाली हाथियों का उत्पात जारी है। शुक्रवार रात जंगल से बाहर निकले हाथियों ने तीन गांवों की सीमा में उत्पात मचाया। गेहूं और गन्ने की फसल रौंद दी। जानकारी पर वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और प्रयास कर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। टीम हाथियों की निगरानी में जुटी है।

विज्ञापन


नेपाल की शुक्लाफांटा सेंचुरी से निकले दो नेपाली हाथी झुंड से भटककर पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल में पहुंच गए हैं। करीब 15 दिन पूर्व दोनों हाथी बराही रेंज के रास्ते होकर महोफ और फिर माला रेंज के जंगल में पहुंच गए। इसके बाद से दोनों माला रेंज में ही डेरा जमाए हैं। शुरुआत में हाथियों ने जंगल सीमा पर लगी जाल फेंसिंग को क्षतिग्रस्त किया था। अब रात के समय हाथी जंगल से बाहर निकलकर फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। हाथियों की सक्रियता को देख पीटीआर की कई टीमें निगरानी में जुटी हैं।

शुक्रवार रात दोनों हाथी जंगल से बाहर निकलकर आए। हाथियों ने गोयल कॉलोनी, माला कॉलोनी और सिरसा सरदाह गांव की सीमा में पहुंचकर गन्ना और गेहूं की फसल को बर्बाद किया। रेंजर रोबिन सिंह ने बताया कि हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए टीमें अलर्ट हैं। रात को भी हाथियों की चहलकदमी पर नजर रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीणों को भी जागरूक किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें