फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जंगल से बाहर आए हाथियों ने मचाया उत्पात, झोपड़ी तोड़ी, बाउंड्री और पिलर भी गिराए

Thu, 15 Jan 2026 06:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में बुधवार रात जंगल से बाहर आए हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। एक ग्रामीण की झोपड़ा तोड़ दी। खेतों में फसलों को रौंद डाला। आबादी क्षेत्र में हाथियों के आने से ग्रामीणों में दहशत है। 
विज्ञापन
हाथियों ने झोपड़ी तोड़ी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में जंगल से बाहर निकल रहे नेपाली हाथी ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। बुधवार रात हाथियों ने माला कॉलोनी की सीमा में पहुंचकर उत्पात मचाया। झोपड़ी तोड़ने के अलावा कई ग्रामीणों के खेतों की बाउंड्री और पिलर भी गिरा दिए। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

विज्ञापन


थाना गजरौला क्षेत्र अंतर्गत पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला कॉलोनी के जंगल से सटे इलाकों में हाथियों की चहलकदमी से ग्रामीण किसानों में दहशत बनी हुई है। जंगल से निकलकर गांव के समीप पहुंचे हाथियों ने खेतों में खड़ी फसलों को रौंद डाला। इस दौरान माला स्टेशन के निकट जंगल से सटे इलाके में रहने वाले जगदीश मिस्त्री की खेत की बाउंड्री व पिलर को नुकसान पहुंचाया, वहीं सनातन मंडल की बाउंड्री व झोपड़ी भी हाथियों ने तोड़ दी। 

घटना की सूचना मिलते ही देर रात वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेंजर रोबिन सिंह ने बताया कि टीमें अलर्ट है। घना कोहरा होने के कारण हाथियों की लोकेशन ट्रेस करने में दिक्कत आई थी। फिलहाल क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है और लगातार निगरानी की जा रही है। टीमें मौके पर गश्त कर रही हैं। इधर ग्रामीण स्थाई समाधान की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें