फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नेपाली हाथियों ने खेतों में घुसकर खराब की गन्ने और केले की फसल

Mon, 05 Oct 2026 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
हाथियों के झुंड ने गांव चंदिया हजारा के समीप खाई और खराब की गन्ना और केला की फसल - किसान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूरनपुर। नेपाली हाथियों के झुंड ने हरीपुर जंगल में दो दिन से डेरा जमा रखा। शनिवार शाम को जंगल से निकलकर गांव चंदिया हजारा के समीप पहुंचे हाथियों ने पांच किसानों के खेतों में घुसकर गन्ना और केले की फसल रौंदकर खराब कर दी। दो किसानों के खेतों में बनाए गए मचान को तहस-नहस कर दिया। ढोल, कनस्तर लेकर पहुंचे किसानों ने शोर-शराबा किया।
हाथियों की चिंघाड़ से शोर कर रहे लोग आगे बढ़ने का साहस नहीं जुटा सके। करीब दो घंटे बाद हाथी फिर हरीपुर जंंगल में चले गए। जंगल के कंपार्टमेंट 76 में हाथियों ने डेरा जमा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल से दो दिन पहले हरीपुर जंगल में आए हाथियों के झुंड की निगरानी में टीम लगी हुई थी। पहले दिन हाथी जंगल में नजीरगंज की ओर चले गए। शनिवार शाम को हरीपुर जंगल से निकले हाथी गांव चंदिया हजारा के समीप खेतों में पहुंचे। हाथियों के झुंड के खेतों में आने पर गांव के कई लोग ढोल, कनस्तर लेकर खेतों से कुछ दूरी पर पहुंचे। ढोल, कनस्तर बजाने और शोर करने पर हाथी चिंघाड़ने लगे। इसके चलते किसान आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा सके। हाथियों ने चंदिया हजारा के रविंद्रनाथ सरकार के खेत में घुसकर गन्ना और केला, मनोरंजन और सुखरंजन के खेत में घुसकर गन्ना, प्रेमल अधिकारी और प्रकाश मंडल के खेत में घुसकर गन्ना की फसल खराब की। रविंद्रनाथ सरकार और मनोरंजन के खेत में बने मचान को भी तहस नहस कर दिया। भारी शोर-शराबा पर करीब दो घंटे बाद हाथी फिर हरीपुर जंगल में चले गए।

हाथियों के झुंड ने गांव चंदिया हजारा के समीप खाई और खराब की गन्ना और केला की फसल - किसान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें