फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हाथी का बढ़ा उत्पात, गन्ना और धान की फसलें चौपट

Wed, 20 Aug 2025 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। माला जंगल से सटे गांवों में नेपाली हाथी का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार रात हाथी ने कई किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया। अबतक हाथी ने ग्राम सिरसा सरदाह में जगीर सिंह, संतोष सिंह और मलकीत सिंह की गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाया है। वहीं गोयल कॉलोनी ढेरम मंडरिया में भोलानाथ गोलधर, अमल मंडल की धान की फसल चौपट हो गई। इसके अलावा कंजाहरैया गांव में सुधा गोलधर के साथ वरुण मंडल, गोपाल मंडल, वरुण मंडल, निमाई गोलधर आदि किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा। क्षेत्रीय वन विभाग की टीम हाथी की निगरानी में जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें