फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली हाथी ने दो किसानों की फसल उजाड़ी, झोंपड़ी को किया क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
पूरनपुर के गांव चंदिया हजारा के समीप नुकसान की गई गन्ना की फसल। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पूरनपुर। हरीपुर जंगल में पहुंचे नेपाली हाथी ने गांव चंदिया हजारा के दो किसानों की गन्ने की फसल उजाड़ दी। खेत में बनी झोंपड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी की चहल कदमी से आसपास के लोग दहशत में है। निगरानी को टीम लगाई गई हैं।
विज्ञापन

बराही रेंज से हरीपुर रेंज में पहुंचे नेपाली हाथी ने जंगल किनारे गांव चंदिया हजारा निवासी कालीपद की पत्नी विजय लक्ष्मी और गांव के दीपक विश्वास के गन्ना के खेत में घुसकर गन्ना खाया और क्षतिग्रस्त कर दिया। जंगली जानवरों से रखवाली को खेत में बनाई गई दीपक विश्वास की झोंपड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी। सप्ताह भर पहले जंगल पहुंचे हाथियों के झुंड ने तीन किसानों की गन्ना की फसल को कुचलकर क्षतिग्रस्त कर दिया था।
झुंड इसके बाद बराही रेंज की ओर चला गया था। इसके दो दिन बाद झुंड फिर हरीपुर जंगल होते हुए लखीमपुर की ओर रवाना हो गया था। झुंड से बिछड़ा हाथी चार दिन पहले हरीपुर जंगल होते हुए बराही जंगल की ओर गया था। हरीपुर रेंजर वीरेंद्र रावत ने बताया कि हाथी शारदा नदी पार कर नेपाल की ओर गया है। उसकी निगरानी को टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें