बीसलपुर सरस्वती शिशु मंदिर में विजयी प्रतियोगियों को किया गया पुरस्कृत। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
बीसलपुर। सरस्वती शिशु मंदिर में चल रहा तीन दिवसीय प्रांत स्तरीय क्रीड़ा समारोह बुधवार को पुरस्कार वितरण के साथ समाप्त हो गया। सरस्वती शिशु मंदिर में 29 अगस्त से क्रीड़ा समारोह शुरू हुआ था। इसमें 10 से अधिक जिलों के 400 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। समारोह में कई प्रतियोगिताएं कराई गईं। मंगलवार शाम प्रतियोगिताओं का परिणाम घोषित कर दिया गया। बुधवार को समापन समारोह हुआ। इसमें शिविर प्रभारी ईश्वर सिंह ने तीन दिवसीय शिविर में कराई गई प्रतियोगिताओं का लेखा-जोखा पेश किया।
इसके बाद विजयी प्रतियोगियों के नाम पढ़कर सुनाए गए। समारोह में मौजूद शिशु भारती समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश गंगवार, प्रदेश निरीक्षक रामकिशोर श्रीवास्तव, प्रांतीय खेलकूद प्रमुख मानसिंह और सह प्रांतीय खेलकूद प्रमुख सुनील मिश्रा ने विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक ब्रह्मऔतार अग्रवाल ने और संचालन विद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी सुधीर शुक्ला ने किया।